ग्वालियर/झंडा लगाते वक्त क्रेन टूटी, 3 की मौत, मौके पर प्रभारी मंत्री-पुलिस बल
अगस्त 14, 2021
0
ग्वालियर/झंडा लगाते वक्त क्रेन टूटी, 3 की मौत, मौके पर प्रभारी मंत्री-पुलिस बल मृतक और घायल नगर निगम के कर्मचारी बताये जा रहे है। घटना के बाद बाड़े पर तनाव की स्थिति बन गई। ग्वालियर में आज शनिवार की सुबह महाराज बाड़े पर नगर निगम के पुराने मुख्यालय भवन पर झंडा वंदन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में नगर निगम के तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया है। घटना के बाद बाड़े पर तनाव की स्थिति बन गई। एक व्यक्ति ने नगर निगम के प्रभारी आयुक्त को चांटा मार दिया, पुलिस उस व्यक्ति को पकड़ कर थाने ले गई। नगर निगम कर्मचारी नेता आक्रोशित हो गए। उन्होंने मुआवजे और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उधर ग्वालियर प्रवास पर आये प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट भी घटना स्थल पर पहुँच गए और घटना की जांच के आदेश दिये हैं। जानकारी के अनुसार महाराज बाड़े पर स्थित नगर निगम के पुराने मुख्यालय भवन पर 15 अगस्त के लिए झंडा वंदन की तैयारियां चल रही थी। नगर निगम के कर्मचारी हाईड्रोलिक मशीन के सहारे झंडा लगा रहे थे तभी अचानक हाईड्रोलिक मशीन (क्रेन) का संतुलन बिगड़ गया और वो एक तरफ झुक कर टूट गई। क्रेन का हिस्सा टूटते ही उसकी चपेट में आये तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद महाराज बाड़े पर तनाव की स्थिति बन गई। नगर निगम के प्रभारी आयुक्त मुकुल गुप्ता, एसपी अमित सांघी सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए। उधर ग्वालियर प्रवास पर आये प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट भी घटना स्थल पर पहुँच गए। उन्होंने कर्मचारी नेताओं को भरोसा दिया कि सरकार इस घटना की जांच करायेगी। उधर कर्मचारी नेता मृतक कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा और दोषी। अधिकारियों पर कार्र वाई की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि महाराज बाड़े पर सेकडों लोग इकट्ठा हो गए। इसी भीड़ में से मनोज शर्मा नामक व्यक्ति निकला और नगर निगम के प्रभारी आयुक्त मुकुल गुप्ता को चांटा मार दिया। वो उनपर और हमला कर पाता उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पुलिस थाने ले गई। चांटा मारने वाला व्यक्ति पहले वकालत करता था और वो इस तरह के कृत्य के लिए कुख्यात है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

