बिहार (Bihar Weather Today) में मानसून लगातार मेहरबान बना हुआ है। मानसून के असर से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन हिमालय की तराई से गुजर रही है। इससे प्रदेश के उत्तरी भाग में भारी बारिश की संभावना है। मध्य एवं दक्षिण बिहार में हल्की बारिश की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। यह स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रहेगी। हालांकि जल्दी ही इस स्थिति में बदलाव की उम्मीद भी जताई जा रही है। बारिश का सिलसिला थमते ही लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना होगा और कई हिस्सों में इसकी शुरुआत हो चुकी है।
धीरे-धीरे बारिश में कमी आने की उम्मीद
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि मौजूदा स्थितियां इस बात का संकेत हैं कि बारिश में कमी आएगी। बीते चौबीस घंटों में सबसे ज्यादा बारिश ठाकुरगंज एवं बहादुरगंज में हुई। वहां लगभग 100 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मध्य बिहार में फिलहाल बारिश में काफी कमी आई है।

