गिरफ्तारी ना होने से घर पर शव रखकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जताया आक्रोश

0

 

मृतक की फ़ाइल फ़ोटो

रिपोर्ट / जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती।थाना पैकोलिया के अंतर्गत रेवटा हरिशरन शुक्ल गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब पता चला परिजनों को इलाज के दौरान हमारे बेटे की मौत हो गई, रेवटा हरिसरन शुक्ल गांव के कोटेदार के घर में घुसकर दबंगों ने लाठी डंडा हाकी से कोटेदार के लड़के को जमकर मारा पीटा था बीच-बचाव करने आया राशन कार्ड धारक को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसको भी मारे - पीटे मारपीट के दौरान उसके सर  में गंभीर चोटे आई थी बस्ती जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया था लेकिन जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था कल इलाज के दौरान पवन कुमार की मृत्यु हो गई, मृत्यु की खबर सुनते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई मातम छा गया पुलिस को सूचना मिलते ही पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया, जानकारी होते ही आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष आकाश आर्य अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 8:00 बजे पहुंच गए वही भीम आर्मी के पूर्वांचल प्रभारी कमलेश सचान मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव महिला युवा बिंदकी जिला अध्यक्ष निशा बौद्ध सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मृतक के घर पहुंचे  परिजनों के दुख के वक्त खड़ा रहे मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कहां सीओ हरैया को तत्काल हटाया जाए पुलिस के कार्य प्रणाली पर मुझे बिल्कुल भरोसा नहीं है ।



आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने, मृतक के परिजनों के लिए मृतक की पत्नी को नौकरी और मां बाप के जीवन यापन के लिए 50 लाख रुपए और 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी मुकदमे में धारा बढ़ाने की मांग किये जिस पर एडिशनल एसपी सीओ हरैया के साथ-साथ प्रशासन के काफी मान मनोवल के बाद शव का दाह संस्कार के लिए राजी हुए पूरे गांव में पुलिस फोर्स लगी हुई है अतिरिक्त पीएससी बल को भी तैनात कर दिया गया है सुरक्षा के दृष्टिकोण से शांति व्यवस्था की कोई कमी ना रहे, एडिशनल एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)