सायकिल रैली निकालकर लगाए सरकार विरोधी नारे

0

 रवि सिंह ब्यूरो चीफ गोरखपर

गोरखपुर साइकिल रैली में शामिल सपा कार्यकर्ता

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने सायकिल रैली निकाली और सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान गोरखपुर जनपद के सभी तहसीलों पर पार्टी नेताओं के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी व निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम के नेतृत्व में निकली।  यहां वरिष्ठ नेता व विधायक आशुतोष उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना किया।  उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों की खिंचाई करते हुए कहा कि भाजपा की कथनी व करनी की पोल खुल गई है। महंगाई, भ्र्ष्टाचार, अपराध चरम पर है। वर्ष 2022 के आसन्न विधानसभा में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव ने कहा की त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में जो गुंडागर्दी और लोकतंत्र की हत्या भाजपा राज में हुई उसकी कोई कल्पना नहीं थी।

 यह साईकिल यात्रा बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय से ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा, बर्फ खाना, हावर्ट बंधा, इलाहीबाग, निजामपुर, घासी कटरा, बक्शीपुर, ए.डी.चौक, विजय चौक, गणेश चौक, कचहरी चौक होते हुए शास्त्री चौक पहुंची जहां पार्टी के दिवंगत वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम समापन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)