पुलिस ने जान से मारने की धमकी देकर पचास हज़ार की माँग करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

0

 


सनशाइन समय बस्ती न्यूज़

बस्ती।पुलिस अधीक्षक बस्ती अशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाएं जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देश व क्षेत्राधिकारी रुधौली धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा सत्येंद्र कुंवर मय पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति का पीछा करने, जान से मारने की धमकी देकर रुपये 50,000/- की माँग करने वाले 03 अभियुक्तों राजन विश्वकर्मा पुत्र साधूराम विश्वकर्मा  निवासी ग्राम नरायनपुर,सत्येंद्र यादव उर्फ बिट्टू यादव पुत्र राम लखन यादव,बलराम विश्वकर्मा उर्फ अभिषेक पुत्र रंगी लाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम डारीडीहा को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती पर मुकदमा धारा 384,504,506 IPC पंजीकृत कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। 

बताते चले थाना मुंडेराव जनपद बस्ती पुलिस को जरिये दूरभाष सूचना मिली कि ग्राम कुरियार में गाँव के लोगों ने 03 लोगों को पकड़ा हुआ है, जहाँ जाने पर रमेश चन्द्र पुत्र गौरी शंकर निवासी कुरियार थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती द्वारा बताया कि ये तीनों लड़के 03 दिन से मेरा पीछा कर रहें हैं एवं जान से मारने की धमकी देकर रुपये 50,000/- की माँग भी कर रहें हैं ।

पूछताछ करने पर तीनों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि आप लोगों द्वारा पकड़ी गई मोटरसाइकिल को हम तीनों ने मिलकर जून माह में ग्राम आमा थाना गौर जनपद बस्ती के एक घर में रखे बरामदे से चोरी किया था |

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)