प्रीतम सिंह संवाददाता
महेवा,इटावा
स्थानीय ब्लॉक महेवा में कई ग्रामों में प्रधान मंत्री गरीब अन्न योजना का राशन की दुकानों से सीधा प्रसारण कर लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी जी का लाइव सम्बोधन सुनाया गया वहीँ शासन द्वारा प्रदत्त निशुल्क बेग में ही राशन प्रदान करवाया गया ।
इस दौरान तहसीलदार भर्थना हरिश्चंद्र ,जिला कार्यक्रम अधिकारी /नोडल अधिकारी ब्लॉक महेवा सुरेश चंद्र , खण्ड विकास अधिकारी महेवा बृजमोहन अम्बेड ,सहायक विकास अधिकारी आई एस बी जय किशन दोहरे क्षेत्रीय लेखपाल बहादुरपुर ने ग्राम पंचायत महेवा ,बहेड़ा व बम्होरा में राशन की दुकानों पर पहुँचकर अपने सामने राशन वितरण कराया व बेग भी वितरित किया ।
वहीँ अधिकारियों ने लाभार्थियों को सीधा प्रसारण भी सुनाया ।इस दौरान ग्राम प्रधान महेवा कुमुद सिंह , प्रधान बहादुरपुर घार देवानंद शर्मा ,प्रधान बहेड़ा विजय प्रताप सिंह सेंगर ,प्रधान बम्होरा हरगोविंदपाल आदि मौजूद रहे,राशन वितरण के समय क्षेत्ररीय आगनबाडी कार्यकत्री मीना चौहान टिलियन,सर्वेस कुमारी महेवा,रेखा रानी सामला, उर्मिला चकोलपुरा, अल्पना बहेड़ा आदि मौजूद रही ।वहीँ सुरक्षा व्यवस्था में चौकी प्रभारी महेवा प्रशांत कुमार पुलिस बल सहित मौजूद रहे ।
