आसाराम की मडैया में दो झोपड़ियों में लगी भीषण आग
● भीषण आग की लपटें देख गांव में मंचा हाहाकार,
● भीषण आग की चपेट में आकर गृहस्थी हुई स्वाह,
भरथना कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम आसाराम की मडैया(बेटियापुरा) में शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों उस समय चीखपुकार के साथ हाहाकार मच गया जब अज्ञात कारणों के चलते जीवन सिंह पुत्र भारत सिंह की झोपड़ी धू-धूकर जलने लगी। जीवन सिंह की झोपड़ी में लगी भीषण आग की लपटें देख ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं लग सकी इस बीच आग की लपटों ने पड़ोसी पातीराम की झोपड़ी को अपनी चपेट में लेलिया। जिसकी सूचना पर फायर बिग्रेड मशीन कर्मियों ने मौके पर पहुँच ग्रामीणों के सहयोग से भीषण आग पर बमुश्किल काबू पाया। इस बीच झोपड़ी में रखी जीवनसिंह के पुत्रों की चार-पांच साइकिलें,भूसा,अनान चारपाइयां गृहस्थी का सारा सामान चल कर रख हो गया। जबकि पड़ोसी पाती राम की झोपड़ी में रखी गृहस्थी का सामान भी आग में जलकर स्वाह हो गया।

