हियुवा ने किया विश्राम मौर्या के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले की गिरफ्तारी की मांग,एसपी को सौपा ज्ञापन

0

 


रिपोर्ट / जितेन्द्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती।हिन्दू युवा वाहिनी जनपद बस्ती इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल,जिलाध्यक्ष शशि भूषण सिंह जी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक से आज उनके आवास पर मिलकर विश्राम मौर्या के ऊपर हुए जानलेवा हमले से सम्बंधित एक ज्ञापन दिया।विशेष रूप से साथ में जिला संयोजक बबलू निषाद उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक से चर्चा करते हुए जिला संयोजक एवं जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमारे संगठन के तहसील मंत्री विश्राम मौर्या के ऊपर जानलेवा हमला अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया गया था।जिला अस्पताल से होते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज में विश्राम मौर्या जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहे है। परन्तु वाल्टरगंज पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठ हुई है। जिला संयोजक एवं जिलाध्यक्ष ने आगे बताया कि जब से थानाध्यक्ष दुर्विजय ने वाल्टरगंज की जिम्मेदारी संभाले हैं तब से इस थानेक्षेत्र में अपराधिक घटनाएं बढ़ गई जैसे- एक आभूषण व्यापारी से ठगी, एक मंदिर से देवी देवताओं का आभूषण चोरी, गौकशी, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए, गाय का पैर काट देना यह तो मात्र बानगी है, अनेकों घटनाएं और भी हैं। गौकशी एवं गौ तस्करी का मास्टरमाइंड परसा लाल शाही निवासी आजकल थानाध्यक्ष के साथ अक्सर थाने में बैठा हुआ मिल जाता है। जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि थानाध्यक्ष दुर्गविजय को वहां से हटाया जाए तथा विश्राम मौर्या के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले की तलाश करके उनको गिरफ्तार किया जाए। जिला संयोजक एवं जिला अध्यक्ष ने के साथ प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रुप से जिला महामंत्री कन्हैया लाल,जिला महामंत्री संगठन विनय सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, जिला मंत्री दुर्गेश भारतवंशी, जिला कार्यसमिति सदस्य अमृत लाल कन्नौजिया, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, जिला मंत्री मोहन सिंह, कुलदीप कुमार, श्यामनाथ चौधरी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)