*शिक्षक संघ ने नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत*
विजय
गोंडा/राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ झंझरी ब्लॉक के पदाधिकारियों ने आज नवागत खण्डशिक्षा अधिकारी से ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता गुप्ता के नेतृत्व में मुलाकात की।उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।खण्डशिक्षा अधिकारी ने संगठन के पदाधिकारियों को सहयोग के लिए आश्वस्त किया उन्होंने बताया कि ब्लॉक के शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता है।इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री राहुल श्रीवास्तव, ब्लॉक मंत्री अनुपम मिश्रा,मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।

