घर मे नागों की पूजा करने से होगी आर्थिक उन्नति व वंश वृद्धि #Nagpanchmi

0
#अध्यात्म
🐍नागपंचमी विशेष🐍

घर मे नागों की पूजा करने से होगी आर्थिक उन्नति व वंश वृद्धि।

आइये जाने -

शास्त्रों के अनुसार जहाँ भी जिस भी घर मे नागदेव का वास होता है वहाँ साक्षात लक्ष्मी भी निवास करती है। ऐसी मान्यता है कि, इनकी पूजा करने से जीवन मे आर्थिक तंगी दूर होती है व वंश वृद्धि भी होती है । भारत मे पुराणों के अनुसार नागों के अष्ट नाम अनंत, वासुकी, तक्षक, कर्कोटक, पदम्, महापदम, कुलिक, शंखपाल पूज्यनीय है ये अष्टनाग लक्ष्मी के ही अनुचर है। इनका एक साथ ध्यान करने से हरिप्रिया अष्टलक्ष्मी प्रसन्न होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जहाँ पाताल लोक में शेषनाग पर भगवान श्री हरि हरिप्रिया संग विराजमान है वहीं देवाधिदेव भगवान महादेव अपने गले मे नागदेव को धारण किये है एवं भगवान रुद्रगणेश व भगवान भैरव नागदेव को अपने जनेऊ रूप में शरीर पर धारण किये रहते है। ऐसा कहा जाता है कि जिस किसी की भी कुंडली मे कालसर्प योग होता है उसे अपने जीवन मे नागपूजा अवश्य ही करनी चाहिये व नागदेव को नित्य ही प्रणाम करना चाहिये ।

विशेष नोट- 👉 कृपया सर्पो को बेवजह ही न मारे हिन्दू धर्म मे ये सर्प पूज्यनीय है, मात्र कोबरा, करैत, रसल वाइपर व सॉ स्केल्ड वाइपर इन चार बिग फोर प्रजातियों को छोड़कर हमारे आपके आस पास रोज दिखाई देने वाले सभी सर्प जहरीले भी नही होते सभी सर्प किसान मित्र ही होते है व धरती पर चूहों की संख्या व उनसे फैलने वाली बीमारियों को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करने में इनका बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान भी होता है।

सर्पमित्र-डॉ आशीष त्रिपाठी
(7017204213)
कोर्डिनेटर- यूपी, मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)