नये सत्र से महाविद्यालय अब बिल्कुल ही नये कलेवर में दिखेगा-डॉ विद्याकान्त

0

 नये सत्र से महाविद्यालय अब बिल्कुल ही नये कलेवर में दिखेगा-डॉ विद्याकान्त (निदेशक के के महाविद्यालय, इटावा)

इटावा। अब से लेकर नये सत्र से जनपद का प्रसिद्ध शिक्षा मन्दिर रहा के के महाविद्यालय अब बिल्कुल ही नये कलेवर में दिखेगा यह कहना है महाविद्यालय के नवनियुक्त निदेशक डॉ विद्याकान्त तिवारी का । 


आज महाविद्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि, महाविद्यालय में अब तक जो भी शिक्षकगण अपने शिक्षण कार्य मे रुचि नही ले रहे थे अब उन्हें कड़ी चेतावनी दी जा रही है कि अपने अपने विभागों में पठन पाठन का कार्य नये सत्र से समय से शुरू कराना सुनिश्चित करे व रोज ही विद्यालय में समय से आना व जाना भी सुनिश्चित करे अन्यथा महाविद्यालय प्रबन्ध समिति कड़ी कार्यवाही का निर्णय लेने को बाध्य होगी। अब से शिक्षक सुबह 10 से 3 व सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी 10 से 4 बजे तक महाविद्यालय में रहना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में जिस भी व्यक्ति को जो भी दायित्व दिये जायेंगे  उसकी प्रगति आख्या उसे ही प्रस्तुत करनी होगी व उस कार्य को पूरा करने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी भी उसी व्यक्ति या विद्यालय के कर्मचारी की ही होगी। नये सत्र से खेल कूद व योग को बढ़ावा देने के लिये भी नये प्रयास किये जाएंगे। अनुशासन हीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जायेगी । महाविधालय का एक गौरवशाली इतिहास रहा है जिसे कायम रखना भी हम सबकी ही जिम्मेवारी है। हमारे इसी महाविद्यालय के कई छात्र छात्राये आईएएस, पीसीएस, आईपीएस,आईआरएस जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर शुशोभित है या रह चुके है अतः हमे उसी परंपरा को जीवंत रखना है। लेकिन यह तभी सम्भव होगा जब महाविद्यालय का शिक्षक अपनी योग्यता व ज्ञान को छात्र तक पहुंचायेगा । आजकल छात्र व शिक्षक ने पुस्तकों से बैर कर लिया है जो कि भविष्य के लिये ठीक नही है। इसी के साथ छात्रों को भी अनुशासन में रहना ही होगा। इसी परंपरा का निर्वाहन कर हम अच्छे नागरिकों का निर्माण कर पाएंगे। विश्विद्यालयी परीक्षा में हुई लापरवाही के बाद हुई कार्यवाही के जवाब में उन्होंने कहा कि, परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र में कक्षा में बस वेरिफिकेशन प्रपत्र बांटे जा रहे थे जिसे देखकर विश्विद्यालय प्रशासन को भ्रम हुआ परीक्षा में सामूहिक नकल जैसी कोई बात ही नही थी। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ सुचित्रा वर्मा ने कहा कि महाविधालय में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राये अनुशासन में रहे व अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें महाविद्यालय परिवार सभी छात्र छात्राओं के साथ उनकी शिक्षा पूर्ति व समग्र विकास हेतु पूरी मेहनत करेगा।आज की प्रेस वार्ता में महाविद्यालय की नवनियुक्त कार्यवाहक प्राचार्या डॉ सुचित्रा वर्मा व प्रबन्ध समिति मंत्री राकेश वर्मा भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)