जल भराव से ग्राम वासी परेसान
सनशाइन समय संवाददाता राणा प्रताप सिंह चौहान
महेवा (इटावा) ब्लॉक क्षेत्र महेवा के ग्राम आनेपुर में पाल मोहल्ले की मुख्य गली से नीरज पाल के मकान को जाने वाले रास्ते मे जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
वहीँ ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ अराजक तत्व पानी निकासी के लिए नाली नहीं खोदने देते हैं जिससे जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है मकान को जाने के लिए गली कीचड़ से भरी हुई है नाली न होने से पूरे मोहल्ले के निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
वहीँ ग्रामीण नीरज ,रामू आदि ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गली में नाली खुदवाकर जल निकास की व्यवस्था कराये जाने की माँग की है ।

