सनशाइन समय अशोक शुक्ल की रिपोर्ट
सुलतानपुर । सामाजिक कार्यों से जुड़ी जिले की संस्था एक पहल फाउंडेशन ने लोगों की जान बचाने के लिए खून देकर फिर मिशाल पेश की। रविवार को गोमती हॉस्पिटल में 50 यूनिट रक्तदान किया । लोगों ने ने बढचढ कर रक्तदान मे हिस्सा लिया ।संस्था के संरक्षक अरविंद सिंह राजा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नही है। हजारों लोग खून की कमी से जीवन त्याग देते हैं। संगठन जरूरत मंदों की हर संभव मदद के लिए तैयार है। संस्था के अध्यक्ष दीपांशु निगम ने पहल जारी रखने की बात कही। रक्तदान शिविर का उद्घाटन डीएम रवीश गुप्ता ने किया । इस मौके पर गोमती हॉस्पिटल के संचालक डॉ आर ए वर्मा, अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह धीरू, डीके सिन्हा समेत जनपद के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
