Jharkhand Weather Update: अगले दो दिनों तक झारखंड में पूरी तरह सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में आज होगी भारी बारिश

0

 सावन की आखिरी सोमवारी को राजधानी रांची में सुबह मध्यम दर्जे के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून का उत्तर-दक्षिण टर्फ लाइन समुद्र तल से 1.5 किमी उपर सक्रिय है। इसके कारण राज्य में रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुर और साहेबगंज जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। राज्य के शेष जिलों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

इस दौरान राजधानी रांची में आद्रता का स्तर 97 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। इससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा। पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में 18 अगस्त तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। इसके कारण बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात का दौर जारी रहेगा।


सावन खत्म होने को है। मगर फिर भी राज्य के पांच जिलों में औसत से 35 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। इससे राज्य की वर्षा आधारित खेती बूरी तरह से प्रभावित हुई है। राज्य में सबसे कम बारिश गुमला में हुई है। मौसम विभाग के अनुसार यहां इस मानसून सीजन में 35 प्रतिशत कम बारिश हुई है। यहां एक जून से 16 अगस्त तक औसत बारिश 742 मिमी रिकार्ड की जानी चाहिए थी। जबकि अब तक यहां केवल 480 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया है। वहीं सिमडेगा में 29, सरायकेला-खरसावां में 21, पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी में 20 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। हालांकि राज्य में औसत बारिश सामान्य है। राज्य में एक जून से 16अगस्त तक 676 मिमी बारिश रिकार्ड की जानी चाहिए थी, जोकि अभी तक 695 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी है। ये औसत बारिश से तीन प्रतिशत ज्यादा है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही। राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश राजधानी रांची में 56.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। जबकि जमशेदपुर में 43 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान देवघर में 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची में 22.7डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर    अधिकतम तापमान   न्यूनतम तापमान


रांची           31.2                            22.7


जमशेदपुर   35.6                            27.0


मेदिनीनगर   34.2                          23.3

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)