स्टीमेट स्वीकृति को लेकर प्रमुख सचिव लोनिवि से मिले सपा नेता

0
रवि सिंह ब्यूरोचीफ गोरखपुर सनशाइन समय किया रेलवे ओवर ब्रिज की लंबित कार्ययोजना व इस्टीमेट की स्वीकृति की मांग गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के नेता कालीशंकर प्रमुख सचिव लोकनिर्माण विभाग नितिन गोकर्ण से मिलकर पत्रक सौंपा व तहसील चौरी-चौरा में स्तिथ भोपा बाजार के 147 बी रेलवे ओवर ब्रिज(आरओबी) की लंबित कार्ययोजना व इस्टीमेट की स्वीकृति की मांग की। सपा नेता कालीशंकर ने बताया कि प्रमुख सचिव श्री गोकर्ण हमें आश्वासन देते हुए बताया कि 147 बी रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) की कार्ययोजना वित्त विभाग को गई है और वहा से स्वीकृत होते ही वे आगे की कार्यवाही यथाशीघ्र करेंगे। बता दें कि उपरोक्त रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण की कई माह पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी। लेकिन अभी तक रेलवे ढाला ओवर ब्रिज की कार्ययोजना शासन से स्वीकृत नहीं हो पाई । कालीशंकर के लगातार मांग के फलस्वरूप चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम संदीप गुप्ता ने प्रस्ताव को चीफ इंजीनियर पीडब्लूडी वीके श्रीवास्तव को भेजा था और उन्होंने ने उक्त प्रस्ताव को कार्ययोजना में डालकर शासन को भेजा दिया है। कालीशंकर ने कहा कि बहुत ही विडम्बना है कि कई महीने बीत जाने के बाद भी 147बी रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) की कार्ययोजना तथा बजट पास नहीं हुआ है जिससे ओवर ब्रिज का कार्य अधर में लटका हुआ है और हजारो लोगो को घोर असुविधा झेलनी पड़ रही है। इस रेलवे क्रासिंग से दर्जनों गांव और मुंडेरबाज़ार का संपर्क है तथा इमरजेंसी सेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लगाये दर्जनों स्कूल व कॉलेज, बैंक आदि है। कालीशंकर ने  प्रमुख सचिव से जनहित में उपरोक्त मांग का संज्ञान लेते हुए तत्काल ही 147बी रेलवे ओवर ब्रिज (R.O.B) की कार्ययोजना व इस्टीमेट के स्वीकृति की कार्यवाही पूरी करा यथाशीघ्र निर्माण कार्य हेतु आदेश जारी करे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)