भोपाल मप्र मौसम पूर्वानुमान

0

 

भोपाल। राजधानी में लंबे समय से हो रही भारी बारिश के बाद आज लोगों को थोड़ी राहत मिली। हल्की धूप निकलने से पारा भी चढ़ा। वहीं प्रदेश के कुछ हिस्‍सों मे अब बारिश का सिलसिला धीरे-धीरे कम होते नजर आ रहा है। सोमवार को राजधानी में सुबह से हल्की धूप खिली रही और बादल भी छाए रहे। दोपहर तक इसी तरह का मौसम बना रहा। वहीं बात बीते दिन की करें तो दोपहर बाद आसमान खुला तो लम्बे समय बाद दो घंटे से अधिक समय तक आसमान खुला रहा। इस दौरान शहर के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।


शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। शनिवार से रविवार सुबह तक 24 घंटों में 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। हल्की धूप खिलने से अधिकतम तापमान शनिवार की अपेक्षा सीधे चार डिग्री बढ़कर 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शाम को कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश भी हुई।


फिर से जारी किया गया अलर्ट


मौसम विभाग का कहना है कि कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात के रूप में बदल गया है। साथ ही मानसून ट्रफ अब फिरोजपुर, हिसार, दिल्ली, फुरसतगंज, पटना, मालदा से होकर अरुणाचल प्रदेश तक जा रहा है। इस वजह से अब पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगेगी, लेकिन फिर से बारिश हो सकती है।

हालांकि मौसम विभाग ने उज्जैन, होशंगाबाद, ग्वालियर-चंबल, भोपाल, शहडोल, जबलपुर, इंदौर, सागर, रीवा संभाग के जिलों में कहीं कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है। वही रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, होशंगाबाद, रतलाम, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, मुरैना और श्योपुर जिलों में भारी बारिश के साथ येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। इसके साथ ही बिजली चमकने और गिरने के साथ 18 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)