Etawah बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के सर्वेक्षण एवं राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम को इटावा पुलिस द्वारा सकुशल संपन्न ।

0

 बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के सर्वेक्षण एवं राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम को इटावा पुलिस द्वारा सकुशल संपन्न ।

रामकिशोर सिंह ब्यूरो चीफ सनशाइन समय इटावा 

इटावा 9 अगस्त 2021 माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद इटावा में यमुना एवं चंबल नदी के बढे जलस्तर की कारण आई बाढ़ के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया गया इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा पहुंचकर पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के पीड़ित लोगों से वार्तालाप कर उन्हें राहत सामग्री वितरित की गई साथ ही जनपद इटावा के जनप्रतिनिधियों एवं समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग कर बाढ़ ग्रस्त लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया एवं अंत में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता की गई। 

माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम को जनपद इटावा पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय को जनपद इटावा से सकुशल रवाना किया गया समस्त कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री जनपद इटावा माननीय श्री सूर्य प्रताप शाही, जनपद के अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर कानपुर डॉ0 राजशेखर, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र श्री मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी इटावा श्रीमती श्रुति सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह के साथ जनपद के समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)