छत्तीसगढ़ ⁄ रायपुर Chhattisgarh Weather: बस्तर में भारी बारिश के आसार, मामूली गिरेगा तापमान

0

 


मानसून तंत्र के प्रभाव से शनिवार 14 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। सेाथ  ही बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश के आसार बने हुए है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसके साथ ही प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट भी होगा। बीते कुछ दिनों से बारिश न होने से चिंताएं थोड़ी और बढ़ गई है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में धूप-छांव चलता रहा।

बारिश ने होने के कारण थोड़ी गर्मी व उमस रही। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में है। एच चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर है। इसके प्रभाव से ही शनिवार 14 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

बिलासपुर। Bilaspur Weather : सावन में सूर्य का पारा चढ़ा हुआ है। तेवर देख आसमान में बादल भी बिखरने लगे हैं। इसके कारण धरती पर गर्मी महसूस हो रही है। शुक्रवार को न्यायधानी में जबरदस्त गर्मी पड़ी। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

शहर में एक दिन पूर्व बारिश हुई थी फिर भी तापमान में कोई असर नहीं हुआ। 48 घंटे पूर्व भले ही पारा 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था लेकिन अब यह अब 34 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। तापमान में वृद्धि होने के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित रहा। लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में स्थित है और पूर्वी छोर गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, शांतिनिकेतन, हल्दिया और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा अंदरुनी ओडिशा और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका अंदरुनी ओडिशा से उत्तर तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। वहीं एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर बिहार और उससे लगे पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।

इसके प्रभाव से राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 14 अगस्त को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा भी हो सकती है। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभावित है। बिलासपुर  में भी मौसम लगभग इसी तरह रहने का अनुमान है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: बस्तर संभाग रहेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान


शहर अधिकतम न्यूनतम


बिलासपुर 34.8 25.4


जगदलपुर 31 22.5


माना 34.2 25.6


पेंड्रारोड 32.1 22.2


अंबिकापुर 30.5 23.5

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)