Punjab Monsoon Updates: पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, अगले एक सप्ताह तक जमकर बरसेंगे बादल

0


लुधियाना। Punjab Monsoon Updates: मानसून एक बार फिर से पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है और प्रदेश के अलग अलग जिलों में बारिश हो रही है। रविवार को लुधियाना समेत कई जिलों में सुबह बारिश हुई और उसके बाद दिनभर रूक रूक कर बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे सप्ताह पंजाब के अलग-अलग जिलों में बारिश व बूंदाबांदी होती रहेगी।


वहीं बारिश होने से लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अमृतसर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह बठिंडा में 40.4 व 26, फिरोजपुर में 36.4 व 27.7, लुधियाना 33.4 व 25.4, पठानकोट 34.6 व 26.8 और पटियाला में 34.2 व 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पंजाब में इस बार मानसून की अच्छी बारिश के चलते लाेगाें काे भीषण गर्मी से निजात मिल गई है। पिछले कई सालाें से ऐसा पहली बार हुआ है कि इतनी ज्यादा बारिश हाे रही है।

कभी धूप तो कभी बादल, लुधियाना में पल-पल बदल रहा मौसम

लुधियाना में पिछले एक सप्ताह से मानसून रुक रुक कर बरस रहा है। रोज ही शहर के अलग अलग इलाकों में बारिश हो रही है। जिससे शहर के लोगों को गर्मी से राहत है। सोमवार सुबह भी बादलों ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया। चारों तरफ काले घने बादलों के मिजाज से ऐसा लग रहा है, जैसे कभी भी बरस पड़ेंगे। मौसम विभाग के अनुसार सुबह दस बजे से शहर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो जाएगी। बारिश आज पूरा दिन रुकरुक कर जारी रहेगी। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को भी बारिश हाेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)