दूसरी मंजिल पर बैठी थी एक खतरनाक नागिन मचा हडकंप। Snake rescue

0

विवेक विहार कॉलोनी में देर रात्रि एक बजे दूसरी मंजिल पर बैठी थी एक खतरनाक नागिन सर्पमित्र डॉ आशीष ने सुबह तड़के 6 बजे किया सुरक्षित रेस्क्यू

इटावा । थाना फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित जनपद के विवेक विहार कॉलोनी मे आज रात्रि लगभग 1 बजे 4 फ़ीट लम्बी खतरनाक नागिन दूसरी मंजिल पर एक निर्माणाधीन मंजिल की छत पर ईंटों के नीचे दिखाई देने  की सूचना मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया के यूपी कोर्डिनेटर सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को सुबह 5:30 बजे फोन पर मिली । मकान मालिक नीरज यादव ने अपने घर मे एक कोबरा सर्प के ईंटों में छिपे होने की संभावना जताई थी , वहाँ कार्यरत मजदूर बेहद डरे हुये थे व रात्रि 1 बजे से ही लगातार जाग रहे थे । सूचना मिलते ही डॉ आशीष तत्काल अकेले ही मौके पर पहुंचे और उस नागिन को अपने विशेष उपकरणों की सहायता से बिना किसी नुकसान पहुंचाए ही 2 मिनट से भी कम समय मे ही सुरक्षित पकड़ कर उसके प्राकृतवास में छोड़ भी दिया। वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ आशीष ने जानकारी देते हुये बताया कि, यह एक खतरनाक मादा स्पेक्टिकल कोबरा सर्प है जिसमें बेहद खतरनाक न्यूरोटॉक्सिक जहर होता है । इसके किसी इंसान को काटने से मात्र 10 से 20 मिनट में ही उसकी मृत्यु हो सकती है। साथ ही किसी अन्य प्रकार के जहरीले सर्प, जैसे करैत या रसल वाइपर के दंश से पीड़ित होने पर किसी भी व्यक्ति को सही उपचार न मिलने पर भी उसकी असमय मृत्यु भी हो सकती है, अतः इस समय बरसात के समय में रात्रि में कहीं भी अंधेरे में जाते वक्त बेहद ही सावधान रहने की आवश्यकता है कृपया घर मे पुराना समान रखे हुये एरिया में या घर से बाहर कहीं भी जूते पहनकर व टोर्च लेकर ही निकले, यदि कभी स्नेक बाइट हो भी जाये तो कृपया तत्काल ही बिना समय गंवाये ही मरीज को सैफई मिनी पीजीआई के इमरजेंसी वार्ड ले जाकर एडमिट करायें। हाल ही में जनपद में कोबरा व करैत बाइट से दो से तीन लोगो की सही समय पर इलाज न मिलने पर असमय मौत हो चुकी है । जनपद इटावा में डॉ आशीष के द्वारा लोगो को जागरूक करने का ही यह असर है कि, अब लोगो ने सर्पों को मारना छोड़ दिया है। व सर्पमित्र को लगातार कॉल कर सूचना देने लगे है।


सर्पमित्र -डॉ आशीष त्रिपाठी
हेल्पलाइन - 7017204213

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)