Weather Forecast Punjab: पंजाब में मानसून पड़ा कमजाेर, फिर मौसम के तेवर होंगे तल्ख; भीषण गर्मी करेगी लाेगाें काे बेहाल

0


 पंजाब में मानसून कमजाेर पड़ने से लाेगाें काे अब भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। पिछले दो सप्ताह से मानसून के एक्टिव रहने से लोगों को राहत मिली थी। लोग रोज बारिश से भीग रहे थे। लेकिन ये राहत फिलहाल खत्म हो गई है और अब लोग पसीने से भीगने को मजबूर होंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो शुक्रवार से पंजाब में मानसून थोड़ा कमजोर हो जाएगा।


इसके प्रभाव के चलते बादल अब नहीं छाएंगे। इसके साथ ही तेज धूप निकलेगी और तापमान बढ़ेगा। लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करने के लिए तैयार रहना हाेगा। पंजाब में इस बार ज्यादा बारिश हाेने से गर्मी से लाेगाें काे सुकून मिला है।

अगस्त और सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना


पीएयू मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. केके गिल के अनुसार मानसून अब कुछ दिनों की ब्रेक लेगा। लेकिन जैसे ही तापमान बढ़ेगा तो मानसून फिर से मजबूती से एक्टिव होगा। उन्होंने कहा कि इस साल अगस्त और सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है। जून, जुलाई में तो पंजाब के कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जिससे लोगों को राहत मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)