किसान यूनियन ने इटावा में जिलाध्यक्ष नियुक्त कर बढ़ाया संगठन का कुनबा

0

किसान यूनियन ने इटावा में जिलाध्यक्ष नियुक्त कर बढ़ाया संगठन का कुनबा

जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी, 
 ● जयकिशन दुबे को नियुक्त किया इटावा जिलाध्यक्ष, 
● सुरेन्द चौहान को सौंपी जिलाउपाध्यक्ष की सौंपी जिम्मेदारी, ● नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की ग्रहण की शपथ, 
● शपथ ग्रहण में संगठन का कुनबा बढ़ाने का लिया गया संकल्प, 
 

भारतीय किसान यूनियन उत्तर-प्रदेश सम्पूर्ण भारत के प्रदेश संगठन मंत्री विपिन कुमार सिंह तोमर की मौजूदगी में शनिवार को संगठन की आवश्यक पंचायत में संगठन के कुनबा को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया जिसमें इटावा पक्का बाग के मूल निबासी जयकिशन दुबे को भारतीय किसान यूनियन इटावा का सर्बसम्मति से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि संगठन के कुनबा को बढ़ाने में सहयोग के लिए इटावा के मूल निबासी सुरेन्द्र सिंह चौहान को भारतीय किसान यूनियन इटावा का जिलाउपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष जयकिशन दुबे और जिलाउपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान की नियुक्ति पंचायत में मौजूद संगठन के सभी विरिष्ठ किसान नेताओं ने नवनियुक्त दौनो पदाधिकारियों का पुष्पहार पहना कर गर्मजोशी के साथ स्वागत सम्मान किया है।वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश पदाधिकारियों ने नवनियुक्त दोनो पदधिकारियों को नियुक्ति पत्र भेंटकर जनपद के सभी किसानों की समस्याओं के निस्तारण कराये जाने की जिम्मेदारी सौंपी है। किसान पंचायत में अनिल कुमार सिंह चौहान कानपूर मंडल अध्यक्ष,अरविन्द सिंह चौहान जिला संगठन मंत्री इटावा,वीरेंद्र सिंह तोमर जिला प्रभारी इटावा,विजय सिंह तोमर जिला महासचिव इटावा,मनीष ठाकुर जिला संगठन मंत्री फ़िरोज़ाबाद, जितेन्द्र परिहार जिला अध्यक्ष औरैया, सुरेन्द सिंह राजावत तहसील संगठन मंत्री भर्थना,शिवनाथ सिंह राजावत ग्राम पंचायत अध्यक्ष कुनेठा नगला धौकल, राजकुमार सिंह तोमर प्रदेश प्रचार मंत्री अभिलाख सिंह राजावत ग्राम पंचायत अध्यक्ष उरेंग आदि किसान नेताओं की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)