रंगरेलिया मनाते प्रेमी युगल को ग्रामीणों पकड़ कर पुलिस को सौपा

0
रवि सिंह ब्यूरोचीफ
सनशाइ समय गोरखपुर गोरखपुर हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात 11 बजे के करीब रंगरेलियां मना रहे प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद दोनो को पुलिस को सौप दिया। मिली जानकारी के अनुसार हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव के युवती का सहजनवा थाना क्षेत्र के एक युवक से मोबाइल पर बात होते होते प्रेम में बदल गया युवती का प्रेमी से मोबाइल पर प्रतिदिन बात होती रहती थी। शनिवार को युवती ने प्रेमी को अपने गांव पर बुला लिया प्रेमी शाम को गांव में इधर उधर टहल रहा था जिसे ग्रामीणों ने देखा भी था रिश्तेदार समझ कर किसी ने प्रेमी को टोका नही शनिवार रात में 11 बजे के करीब गांव मे सिवान के उत्तर सड़क के किनारे प्रेमी युगल रंगरेलिया मना रहे थे उसी दौरान किसी ग्रामीण ने उनकी हरकत देखकर ग्रामीणों को सूचना दे दिया इसके बाद ग्रामीण घटना स्थल पर पहुच गये और प्रेमी युगल को पकड़ कर गांव पर लाये और युवती के घर पर ले जाकर प्रेमी की पिटाई करने के बाद पुलिस बुलाकर प्रेमी युगल को सौप दिया इस संबंध मे थानाध्यक्ष उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान मे है दोनो पक्ष शादी करने के लिए तैयार है ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)