बड़हलगंज के युवक ने कम्बोडिया में लगाया फांसी
अगस्त 08, 2021
0
रविसिंह ब्यूरोचीफ सनशाइनसमय गोरखपुर गोरखपुर बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के बैरियाडीह निवासी एक युवक के कम्बोडिया में फांसी पर झूलने से उसकी मौत हो गई है। परिवार वालो को मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया है मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी राम गौड़ डेढ़ साल से कम्बोडिया देश में रहकर कपड़े का व्यापार करता था। शनिवार दोपहर में उसका शव उसके रूम पर फासी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उसके साथ कम्बोडिया में एक ही कमरे में दो लोग और रहते थे। वह दोनो जब रूम पर वापस आये तो अंदर से दरवाजा बंद था उन्होंने मकान मालिक व स्थानीय पुलिस को सूचना देने के साथ इसके परिवार वालो को सूचित किया। मृत्तक के जुड़वा भाई लखन ने बताया की चार भाइयो में वह दूसरे नंबर का है। लाकडाउन से उसका व्यापार अच्छा नही चल रहा था जिससे वह तनाव ग्रस्त रहता था। कुछ दिन पहले फोन से बात हुई थी तो वह परेशान दिख रहा था।

